खास बातें
- फंडों और खुदरा निवेशकों की मुनाफा वसूली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 129 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला।
मुंबई: आर्थिक वृद्धि में नरमी आने की आशंका के बीच फंडों और खुदरा निवेशकों की मुनाफा वसूली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 129 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला। जुलाई के लिए अमेरिकी विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर आंकड़े जारी होने से भी बाजार की धारणा कमजोर रही। पिछले सत्र में 117.13 अंक की बढ़त के साथ बंद होने वाला सेंसेक्स आज 129. 67 अंक की गिरावट के साथ 18,184.66 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.65 अंक की गिरावट के साथ 5,477.15 अंक पर खुला।