खास बातें
- पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 832 अंक गंवा चुका सेंसेक्स आज और 72.45 अंक टूटकर 16,044.91 अंक पर बंद हुआ।
Mumbai: यूरोपीय क्षेत्र के ऋण संकट और बैंकिंग शेयरों में गिरावट के बीच विदेशी फंडों की बिकवाली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 72 अंक की गिरावट के साथ 20 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 832 अंक गंवा चुका सेंसेक्स आज और 72.45 अंक टूटकर 16,044.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 15,760.53 अंक तक आ गया था। चार दिन में सेंसेक्स 904 अंक टूट चुका है। इटली की क्रेडिट रेटिंग घटाए जाने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख दर्ज किया गया जिससे घरेलू बाजार की धारणा प्रभावित हुई। इस दौरान बिकवाली की मार सबसे अधिक बैंकिंग शेयरों पर पड़ी। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.85 अंक की गिरावट के साथ 4,751.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के निचले स्तर 4,741 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 14 कंपनियों के शेयरांे में लाभ दर्ज कर बंद हुए। बैंकिंग क्षेत्र का सूचकांक 2.52 प्रतिशत टूटकर 9,961.54 अंक पर बंद हुआ।