खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.15 अंकों की तेजी के साथ 16446.85 पर जबकि निफ्टी 41.55 अंकों की तेजी के साथ 4925.15 पर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को गिरावट का रुख देखा गया। हालांकि प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.15 अंकों की तेजी के साथ 16446.85 पर जबकि निफ्टी 41.55 अंकों की तेजी के साथ 4925.15 पर खुला। आज सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 48.77 अंकों की गिरावट के साथ 16292.93 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.75 अंकों की गिरावट के साथ 4882.05 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में बढ़त का रुख था।