खास बातें
- संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 350 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई: एशियाई बाजार गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिखा। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 350 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले एशियाई बाज़ारों में भारी गिरावट देखी गई थी। टोक्यो के निक्केई 2 फ़ीसदी नीचे गिरा और हॉन्ग कॉन्ग के बाजार में 4 फीसद की गिरावट देखी गई।