खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 198.72 अंकों की गिरावट के साथ 16668.25 पर जबकि निफ्टी 77.75 अंकों की गिरावट के साथ 4981.70 पर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 198.72 अंकों की गिरावट के साथ 16668.25 पर जबकि निफ्टी 77.75 अंकों की गिरावट के साथ 4981.70 पर खुला। सुबह करीब 9.25 बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 262.85 अंकों की गिरावट के साथ 16604.12 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 4979.15 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था।