यह ख़बर 02 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेवा क्षेत्र में एफडीआई अप्रैल-दिसंबर में 19 फीसद घटा

खास बातें

  • देश के सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अप्रैल-दिसंबर में 19.5 फीसद घटकर 2.85 अरब डॉलर :13,044 करोड़ रुपये: रहा।
New Delhi:

देश के सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अप्रैल-दिसंबर में 19.5 फीसद घटकर 2.85 अरब डॉलर :13,044 करोड़ रुपये: रहा। उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सेवा क्षेत्र में पिछले वित्त वर्ष 2009-10 में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 3. 54 अरब डालर :17,074 करोड़ रुपये: का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: आया। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक मजबूत और संतुलित वैश्विक आर्थिक सुधार के अभाव में विदेशी निवेशक सतर्क रूख अपना रहे हैं। क्रिसिल के प्रधान अर्थशास्त्री डीके जोशी ने कहा, वैश्विक आर्थिक स्थिति अभी भी नरम बनी हुई है। इससे एफडीआई प्रवाह प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा प्रक्रियाओं में विलंब जैसे आंतरिक कारणों से भी विदेशी निवेश प्रभावित हो रहा है। बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा कि भारत अभी विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बना हुआ है और यह विदेशी संस्थागत निवेशकों :एफआईआई: के बड़े पैमाने पर निवेश से पता चलता है। वित्त वर्ष 2010-11 के पहले नौ महीनों में एफआईआई निवेश 25 अरब डालर रहा है। सेवा क्षेत्र में एफडीआई में 19.5 फीसद की गिरावट के बावजूद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने के मामले में अव्वल रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com