खास बातें
- शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुले और छोटे निवेशकों की लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 81 अंक की बढ़त के साथ खुला।
Mumbai: शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुले और फंडों एवं छोटे निवेशकों की लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 81 अंक की बढ़त के साथ 17,163.62 अंक पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.20 अंक मजबूत होकर 5,151. 50 अंक पर खुला। ब्रोकरों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख से घरेलू बाजार की धारणा मजबूत हुई।