खास बातें
- मौजूदा स्तर पर फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 44 अंक की तेजी के साथ खुला।
Mumbai: मौजूदा स्तर पर फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 44 अंक की तेजी के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में 44.03 अंक सुधार के साथ 16,927.95 अंक पर पहुंच गया। गुरुवार को सेंसेक्स 74.47 अंक टूटकर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11.20 अंक मजबूत होकर 5,089. 05 अंक पर पहुंच गया।