ADVERTISEMENT

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स में 32 अंक नीचे

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। सुबह के सत्र में प्रमुख सूचकांक जहां तेजी के साथ खुले वहीं कारोबार समाप्त होने के समय ये गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 31.88 अंकों और निफ्टी में 10.80 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी11:24 PM IST, 12 Dec 2012NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। सुबह के सत्र में प्रमुख सूचकांक जहां तेजी के साथ खुले वहीं कारोबार समाप्त होने के समय ये गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 31.88 अंकों और निफ्टी में 10.80 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।  

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह बढ़त के साथ 19,432.54 पर खुला और 31.88 अंकों यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 19355.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 19478.79 के ऊपरी और 19317.23 के निचले स्तर को छुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 19,387.14 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में दो फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा हीरोमोटो कार्प, रिलायंस और सन फार्मा में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर में सबसे ज्यादा 2.65 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा भेल, गेल इंडिया, जिंदल स्टील, ओएनजीसी, हिंडाल्को, एचडीएफसी, विप्रो और एलएंडटी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही।  

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बढ़त के साथ 5,917.80 पर खुला और 10.80 अंकों यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के सात 5888.00 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 5924.60 के ऊपरी और 5874.25 के निचले स्तर को छुआ। मंगलवार को निफ्टी 5,898.80 पर बंद हुआ था।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 4.17 अंकों की गिरावट के साथ 7039.07 अंक पर बंद हुआ जबकि स्मालकैप 18.07 अंकों की गिरावट के साथ 7420.17 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के प्रमुख 13 सेक्टरों में से सात में मामूली गिरावट दर्ज की गई।  

बीएसई में 1431 कंपनियों में तेजी जबकि 1498 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। 134 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT