यह ख़बर 13 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यूरो क्षेत्र ऋण संकट को लेकर चिंता घटी, सेंसेक्स बढ़ा

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.11 अंकों की बढ़त के साथ 16154.62 पर जबकि निफ्टी 34.75 अंकों की बढ़त के साथ 4866.00 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.11 अंकों की बढ़त के साथ 16154.62 पर जबकि निफ्टी 34.75 अंकों की बढ़त के साथ 4866.00 पर बंद हुआ।

सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 107.06 अंकों की बढ़त के साथ 16144.57 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 30.70 अंकों की बढ़त के साथ 4861.95 पर खुला।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16257.34 के ऊपरी और 16049.78 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी ने 4898.85 के ऊपरी और 4834.20 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील (7.11 फीसदी), कोल इंडिया (5.56 फीसदी), एल एंड टी (3.84 फीसदी), एनटीपीसी (3.11 फीसदी) और जिंदल स्टील (3.07 फीसदी) के शेयरों में तीन फीसदी से अधिक की तेजी जबकि गेल इंडिया (3.19 फीसदी), बजाज ऑटो (2.96 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.89 फीसदी), हीरो होंडा (1.25 फीसदी) और सन फार्मा (1.19 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से केवल तीन में गिरावट जबकि 10 में तेजी का रुख देखा गया। धातु (3.21 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.86 फीसदी), ऊर्जा (2.39 फीसदी) और रियल्टी (2.12 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.40 फीसदी), तेल एवं गैस (0.38 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.04 फीसदी) सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1897 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 903 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 62.75 अंकों की तेजी के साथ 5582.34 पर जबकि स्मॉलकैप 87.48 अंकों की गिरावट के साथ 6171.75 पर बंद हुआ।