यह ख़बर 11 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 229 अंक गिरकर छह सप्ताह के निम्न स्तर पर

मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 229 अंक गिरकर छह सप्ताह के निम्न स्तर 27,602.01 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.75 अंक गिरकर 8,292.90 अंक पर बंद हुआ।  

वहीं शुरुआती कारोबार में 258 अंक गिरकर 27,572.70 अंक के स्तर पर आ गया था जबकि एनएसई का निफ्टी 74.15 अंक की गिरावट के साथ 8,300 अंक के नीचे आ गया। ऐसा कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बीच वैश्विक रुख में कमजोरी के मद्देनजर विदेशी कोषों की निकासी बरकरार रहने के कारण हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com