यह ख़बर 01 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 243 अंक मजबूत

खास बातें

  • बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 674 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।
मुंबई:

अमेरिका की ओर से ऋण सीमा बढ़ाए जाने के समझौते से उत्साहित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सोमवार के शुरुआती कारोबार में करीब 243 अंक बढ़कर 18,440.07 अंक पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 674 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 242.87 अंक अथवा 1.33 फीसद की तेजी के साथ 18,440.07 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 69.90 अंक अथवा 1.27 अंक की तेजी के साथ 5,551.90 अंक पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने बताया कि अमेरिका द्वारा कर्ज की सीमा बढ़ाए जाने के समझौते से बाजार में उत्साह रहा और इसके सूचकांक में तेजी आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com