यह ख़बर 11 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एसबीआई ने ब्याज दर बढ़ाई

खास बातें

  • इस निर्णय से देश के इस सबसे बड़े वाण्ज्यिक बैंक के आवास, आटो तथा व्यावसायिक ऋण महंगे हो जाएंगे।
मुंबई:

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज की अपनी मानक दर आधा प्रतिशत ऊंची कर दी है। इस निर्णय से देश के इस सबसे बड़े वाण्ज्यिक बैंक के आवास, आटो तथा व्यावसायिक ऋण महंगे हो जाएंगे। एसबीआई ने एक बयान में कहा है कि उसने आधार दर को 9.50 प्रतिशत से बढाकर 10 प्रतिशत किया है। यह बढोतरी 13 अगस्त से प्रभावी होगी। रिजर्व बैंक के नियमों के तहत बैंक अपने किसी ग्राहक को आधार दर से कम पर कर्ज नहीं दे सकते । उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले माह नीतिगत ब्याज दरें आधा प्रतिशत बढाए जाने के बाद से पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा व ओबीसी सहित दर्जन भर बैंक ब्याज दर पहले ही बढा चुके हैं। रिजर्व बैंक ने रेपो तथा रिवर्स रेपो दर में पिछले माह 0.50 प्रतिशत :प्रत्येक: की वृद्धि की थी। रिजर्व द्वारा बैंकों को नकद की तात्कालिक कमी से निपटने की व्यवस्था के तहत दिए जाने वाले उधार पर ब्याज दर :रेपो: दर आठ प्रतिशत हो गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com