स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बॉन्ड जारी कर जुटाए 500 करोड़ रुपए

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बॉन्ड जारी कर जुटाए 500 करोड़ रुपए

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज कहा कि उसने निजी नियोजन के आधार पर बॉन्ड जारी कर 500 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

स्टेट बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया, ‘‘बैंक ने 21 मार्च 2016 को बेसल-तीन नियमों के अनुरूप 5,000 टीयर-दो बॉन्ड जारी किए और निजी नियोजन के आधार पर 500 करोड़ रुपए जुटाए।’’ डिबेंचर के तौर पर जारी किये गये इन बॉन्ड में प्रत्येक का अंकित मूल्य 10 लाख रुपये है जो कि 10 साल की अवधि के होंगे। इन पर सालाना देय 8.45 प्रतिशत की ब्याज होगी और पांच साल बाद कॉल का विकल्प भी है।

जुटाया गया कोष एसबीआई के 12,000 करोड़ रुपए की कर्ज पूंजी का हिस्सा है। पिछले सप्ताह निजी नियोजन के जरिये इस कर्जदाता ने 3,000 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)