खास बातें
- बैंक नई कार ऋण योजना शुरू कर रही है, जहां 1 लाख के कर्ज पर 1,700 रुपये समान मासिक किस्त ली जाएगी और वार्षिक ब्याज दर 11.5% की होगी।
चंडीगढ़: त्योहारी सीजन से पहले, भारतीय स्टेट बैंक ने एक विशेष कार ऋण योजना शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहकों को कार खरीदने के लिए आकर्षक ब्याज दर पर ऋण की पेशकश की जाएगी। बैंक ने एक नई कार ऋण योजना शुरू करने का निर्णय किया है, जहां एक लाख रुपये के ऋण पर 1,700 रुपये समान मासिक किस्त ली जाएगी और वार्षिक ब्याज दर 11.5 प्रतिशत की होगी। एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने बताया, हम कार ऋण के लिए एक आकर्षक उत्पाद ला रहे हैं, जिसमें प्रति लाख रुपये ईएमआई 1,700 रुपये की होगी। अगर किसी ने तीन लाख रुपये ऋण लिया है, तो उसे 5,000 रुपये की किस्त देना होगा। बैंक की विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण के लिए 20,000 करोड़ रुपये के राइट इश्यू के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह अगले महीने या इसके बाद आ सकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए ब्याज दरें ऊंची बनी रहेंगी।