यह ख़बर 31 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सांगयोंग के वाहनों को भारत में पेश करेगा महिंद्रा

खास बातें

  • कंपनी दक्षिण कोरिया की इस कंपनी को पटरी पर लाने की योजना के तहत अफ्रीका में विस्तार की मंशा रखती है।
गोयांग, दक्षिण कोरिया:

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को कहा कि वह सांगयोग मोटर के वाहनों को भारत में बेचने पर विचार करेगी। कंपनी दक्षिण कोरिया की इस कंपनी को पटरी पर लाने की योजना के तहत अफ्रीका में विस्तार की मंशा रखती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के उपाध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने गोयांग में सोल मोटर शो के अवसर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'भारतीय बाजार लगातार बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि इसका फायदा सांगयोंग को भी होगा।' उल्लेखनीय है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सांगयोंग को खरीदने का सौदा मार्च में ही पूरा किया है। उन्होंने हालांकि सांगयोंग के वाहन को भारतीय बाजार में पेश करने के संबंध कोई समयसीमा तय नहीं की लेकिन कहा कि वे सांगयोंग के कोरनाडो तथा रेक्सटॉन एसयूएवी को भारत ले जाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि ये वाहन कंपनियां अन्य क्षेत्रों में संयुक्त विपणन गतिविधियां शुरू करने पर विचार कर रही हैं। महिंद्रा ने कहा कि सांगयोंग के साथ मिलकर अ्रफीका में बड़ा कदम उठाया जा सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com