यह ख़बर 16 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पश्चिम बंगाल में रेल कोच फैक्टरी लगाने की सेल की योजना

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र की सेल की रेलवे के साथ मिलकर कांचड़पाड़ा (पश्चिम बंगाल) में रेल कोच बनाने का कारखाना लगाने की योजना है।
New Delhi:

सार्वजनिक क्षेत्र की सेल की रेलवे के साथ मिलकर कांचड़पाड़ा (पश्चिम बंगाल) में रेल कोच बनाने का कारखाना लगाने की योजना है। इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने बताया कि सेल पश्चिम बंगाल में कोच कारखाना लगाने के लिए रेलवे के साथ बातचीत कर रही है। यह वैसा ही संयुक्त उद्यम होगा जैसा कंपनी कुल्टी में वैगन बनाने के लिए राइट्स के साथ कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यह कोच कारखाना पश्चिम बंगाल में कांचड़पाड़ा जिले में स्थापित करने का प्रस्ताव है। सेल के अधिकारी इस बारे में सितंबर बाद से रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। इस्पात मंत्री ने हालांकि प्रस्तावित निवेश या रेल कोच कारखाने की क्षमता के बारे में टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि रेलवे तथा सेल ने मेट्रो कोच बनाने तथा रेल पटरी बिछाने के क्षेत्र में उतरने की संभावना टटोलने के लिए संयुक्त टीम गठित की है। सेल के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कंपनी मेट्रो रेल के लिए कोच बनाने के लिए कुछ प्रमुख यूरोपीय रेल प्रौद्योगिकी कंपनियों से बातचीत कर रही है। सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा ने कोच कारखाने के सिलसिले में पिछले महीने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com