रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से स्थानीय मुद्रा का नुकसान सीमित रहा.

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर

डॉलर बनाम रुपया.

मुंबई:

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा आयातकों की डॉलर मांग से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर आ गया. फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से स्थानीय मुद्रा का नुकसान सीमित रहा.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.05 पर खुला और बाद में यह और टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था. यह पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट है.

मंगलवार को रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

इस बीच, अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.12 पर था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ब्रेंट कच्चा तेल 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.