यह ख़बर 01 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे कमजोर खुला, नौ महीने के निचले स्तर पर रुपया

मुंबई:

विदेशों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख के चलते आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे कमजोर होकर 62.25 प्रति डॉलर पर खुला।

डीलरों ने रुपया में गिरावट का श्रेय यूरो एवं येन के मुकाबले डॉलर में मजबूती को दिया। हालांकि, स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूती के साथ खुलने से रुपया में गिरावट सीमित हो गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शुक्रवार को रुपया 16 पैसे टूटकर नौ माह के निचले स्तर 62.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।