रुपया चार महीने के उच्चतम स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत

रुपया चार महीने के उच्चतम स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

बैंकों और निर्यातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली बढ़ाने के बीच रुपया आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ चार महीने के उच्चतम स्तर 66.33 पर पहुंच गया.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों के मजबूत प्रवाह और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी से भी रपए को मजबूती मिली. रुपया कल के कारोबार में 30 पैसे की बढ़त के साथ 66.52 पर बंद हुआ था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com