यह ख़बर 23 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार पूंजीकरण के मामले में आरआईएल फिर अव्वल

खास बातें

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज शुरुआती कारोबार में बाजार पूंजीकरण के मामले में कोल इंडिया को पीछे छोड़ते हुए फिर से पहले स्थान पर आ गई।
Mumbai:

अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज शुरुआती कारोबार में बाजार पूंजीकरण के मामले में कोल इंडिया को पीछे छोड़ते हुए फिर से पहले स्थान पर आ गई। सुबह 9.45 मिनट पर आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 2,46,995 करोड़ रुपये रहा। इसके विपरीत कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,44,190 करोड़ रुपये रहा।  पिछले सप्ताह, कोल इंडिया एमकैप के मामले में आरआईएल को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी तीसरे स्थान पर है जिसका बाजार पूंजीकरण 2,43,831 करोड़ रुपये रहा। हालांकि तीनों कंपनियों के शेयरों में शुरुआती गिरावट देखी गई लेकिन सर्वाधिक गिरावट कोल इंडिया में दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com