मुंबई: कंपनियों द्वारा मार्च में अग्रिम कर भुगतान के चलते नकदी की स्थिति सख्त होने की संभावना को देखते हुए आरबीआई बैंकिंग तंत्र में पर्याप्त अतिरिक्त नकदी डालने के उचित उपाय करेगा।
केन्द्रीय बैंक ने मार्च, 2016 के लिए नकदी उपलब्धता के उपायों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘रिजर्व बैंक उचित उपायों के जरिए तंत्र में पर्याप्त अतिरिक्त नकदी डालेगा।’’