यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रेनमिंबी को परिवर्तनीय होना होगा : रिजर्व बैंक

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि चीन की मुद्रा रेनमिंबी को मुक्त रूप से परिवर्तनीय होना होगा और इसकी दर बाजार द्वारा तय होनी चाहिए।
New Delhi:

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि चीन की मुद्रा रेनमिंबी को मुक्त रूप से परिवर्तनीय होना होगा और इसकी दर बाजार द्वारा तय होनी चाहिए अगर यह डॉलर की जगह दुनिया की आरक्षित मुद्रा बनने की अपेक्षा रखती है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा कि वैश्विक आरक्षित मुद्रा बनने के लिए इसे मौजूदा तथा पूंजी खाता दोनों में मुक्त रूप से परिवर्तनीय होना चाहिए। सुब्बाराव यहां इस बारे में एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com