यह ख़बर 10 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रुपये में गिरावट रोकने के लिए आरबीआई ने किया हस्तक्षेप

खास बातें

  • आरबीआई ने रुपये की कीमत में गिरावट को रोकने के लिए गुरुवार को निर्यातकों को निर्देश दिया कि वे अपनी कुल विदेशी पूंजी के आधे हिस्से को रुपये में तब्दील करें।
मुंबई:


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रुपये की कीमत में गिरावट को रोकने के लिए गुरुवार को निर्यातकों को निर्देश दिया कि वे अपनी कुल विदेशी पूंजी के आधे हिस्से को रुपये में तब्दील करें। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले रिकार्ड 53.83 पर बंद हुआ था।

आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, "एक्सचेंज अर्नर्स फॉरेन करेंसी (ईईएफसी) खाते में जमा राशि के 50 फीसदी को तत्काल रुपये में तब्दील किया जाए और खाताधारकों के निर्देशों के मुताबिक उसे रुपये खाते में जमा किया जाए।" इस प्रक्रिया को दो सप्ताहों में पूरा किया जाना है।

एक अनुमान के मुताबिक इस कदम से करीब तीन अरब डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्राओं खासकर डॉलर को रुपये में बदला जाएगा। आरबीआई के हस्तक्षेप के बाद रुपये में गुरुवार को प्रति डॉलर 52.95 तक की मजबूती देखने को मिली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले रिकार्ड 53.83 पर बंद हुआ था, जो इससे पहले पिछले साल 14 दिसम्बर को प्रति डॉलर 53.72 स्तर पर बंद हुआ था।