यह ख़बर 01 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

विमानन कंपनी के मसले पर अजित से मिले रतन टाटा

खास बातें

  • टाटा संस के चेयरमैन एमिरट्स रतन टाटा ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अजित सिंह से मुलाकात की।
नई दिल्ली:

टाटा संस के चेयरमैन एमिरट्स रतन टाटा ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अजित सिंह से मुलाकात की।

टाटा की सिंह से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जबकि मलेशियाई विमानन कंपनी एयर एशिया ने कुछ दिन पहले ही टाटा ग्रुप तथा एक भारतीय निवेशक के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम में नई विमानन कंपनी शुरू करने की अनुमति सरकार से मांगी है।

हालांकि इस बैठक के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन माना जाता है कि नई विमानन कंपनी शुरू करने की योजनाओं पर इस दौरान चर्चा हुई।

मलेशियाई विमानन कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज ने कहा है कि नई कंपनी इस साल के आखिर तक 3-4 एयरबस ए-320 विमानों के साथ परिचालन शुरू कर सकती है।

प्रस्तावित विमानन कंपनी में एयर एशिया इन्वेस्टमेंट व टाटा संस के अलावा टेलेस्ट्रा ट्रेडप्लेस के अरुण भाटिया की हिस्सेदारी होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एयर एशिया की निवेश कंपनी एयर एशिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड इस बारे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड के समक्ष आवेदन पेश कर चुकी है जिसमें उसने प्रस्तावित नयी विमानन कंपनी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी की अनुमति मांगी है।