खास बातें
- रंगराजन ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को 4.6 प्रतिशत पर रोकने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाना 'जरूरी' है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन सी रंगराजन ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को 4.6 प्रतिशत पर रोकने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाना 'जरूरी' है। उनके अनुसार, 'विशेषकर पेट्रोलियम उत्पादों के बारे में प्रशासित मूल्यों की समीक्षा करना जरूरी हो गया है। राजकोषीय घाटे पर काबू रखने के लिए ही प्राथमिक रूप से इसकी जरूरत है।' रंगराजन ने कहा पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू कीमत को अंतरराष्ट्रीय कीमतों से सम्बद्ध करने पर जोर दिया क्योंकि देश अपनी कच्चे तेल की लगभग 80 प्रतिशत मांग को आयात के जरिए पूरा करता है।