खास बातें
- 2-जी घोटाले के मुख्य आरोपी ए राजा ने विशेष अदालत में अर्जी देकर कहा है कि वो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में खुद बहस करना चाहते हैं।
New Delhi: 2-जी घोटाले के मुख्य आरोपी ए राजा ने विशेष अदालत में अर्जी देकर कहा है कि वो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में खुद बहस करना चाहते हैं। राजा के वकील एसजी अरिस्टोटल ने कहा कि ए राजा का कहना है कि कई ऐसे तथ्य हैं जो उनके वकील नहीं जानते हैं जिस वजह से वो अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में बेहतर तरीके से रख पाएंगे। साथ ही राजा 2-जी घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की ओर से की जा रही निगरानी पर भी बहस करना चाहते हैं। ए राजा की इस अर्जी पर सुनवाई के लिए विशेष अदालत के न्यायाधीश ओपी सैनी ने शुक्रवार का दिन तय किया है।