नई दिल्ली: भारत में बुलेट ट्रेन शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एक विशेष कंपनी (एसपीवी) स्थापित की है।
यह भी पढ़ें
दिल्ली से चलेगी देश की सबसे लंबी बुलेट ट्रेन, देख लो 1700 KM का रूट-स्टेशन, बनारस-लखनऊ ही नहीं, अहमदाबाद, जम्मू, कोलकाता जैसे 4 रूट प्लान में
नोएडा से लखनऊ डेढ़ घंटे में, रेल मंत्री ने हाईस्पीड कॉरिडोर का बताया पूरा प्लान, NCR में नमो भारत के बाद नई सौगात
दिल्ली-NCR ही नहीं, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तक... बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से कहां-कहां उभरेंगे निवेश के अवसर?
रेलवे ने इस नई कंपनी का नाम 'नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड' रखा है। बुलेट ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी होने की संभावना है। इस ट्रेन की अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
वर्तमान में, दूरंतो इन दो शहरों की दूरी करीब सात घंटे में पूरी करती है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 97,636 करोड़ रुपये है और इसके 81 प्रतिशत हिस्से का वित्त पोषण जापान से ऋण के रूप में किया जाएगा।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)