यह ख़बर 13 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अब 12 नहीं, 15 रुपये बोतल मिलेगा रेल नीर

खास बातें

  • रेल नीर के दाम बढ़ने वाले हैं। रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को लोकसभा को बताया कि एक लीटर वाली रेल नीर की बोतल अब 12 की बजाय 15 रुपये में मिलेगी जबकि 500 मिलीलीटर की बोतल आठ की बजाय 10 रुपये की मिलेगी।
नई दिल्ली:

रेल नीर के दाम बढ़ने वाले हैं। रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को लोकसभा को बताया कि एक लीटर वाली रेल नीर की बोतल अब 12 की बजाय 15 रुपये में मिलेगी जबकि 500 मिलीलीटर की बोतल आठ की बजाय 10 रुपये की मिलेगी।

चौधरी ने कहा कि इस सम्बंध में 22 नवंबर को ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने एम कृष्णास्वामी, ईजी सुगावनम और देवजी एम पटेल के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि कच्चे माल, बिजली, ईंधन, परिवहन आदि की लागत बढ़ने के कारण रेल नीर के दाम बढ़ाए गए हैं।