यह ख़बर 25 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ने पर प्रणब ने चिंता जताई

खास बातें

  • वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बढ़ती खाद्य मुद्रास्फीति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह दहाई अंक के करीब पहुंच गई है, जो खतरनाक है।
New Delhi:

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बढ़ती खाद्य मुद्रास्फीति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह दहाई अंक के करीब पहुंच गई है, जो खतरनाक है। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा, यह बुरी खबर है कि मुद्रास्फीति बढ़ गई है। 6 से 13 अगस्त तक की साप्ताहिक मुद्रास्फीति बढ़ गई है...मुझे खाद्य मुद्रास्फीति की अधिक चिंता है, जो इस समय 10 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है, जो जोखिम भरा है। आलोच्य सप्ताह में खाद्यस्फीति इससे एक सप्ताह पूर्व के 9.03 प्रतिशत से बढ़कर 9.80 प्रतिशत तक पहुंच गई। मुखर्जी ने चिंता व्यक्त करने के बावजूद कहा कि मुद्रास्फीति के साप्ताहिक आंकड़े घटते-बढ़ते रहते हैं। ऐसे में लंबी अवधि के आंकड़ों को देखकर ही अनुमान लगाए जाने चाहिए। उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, मैं बराबर कहता रहता हूं कि साप्ताहिक आंकड़े अस्थिर होते हैं। हमें अपेक्षाकृत कुछ लंबे समय के आंकड़ों के आधार पर आकलन करना चाहिए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com