खास बातें
- वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने महंगाई के ऊपर संसद में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई से निपटने के लिए सरकार और विपक्ष एक साथ हैं।
नई दिल्ली: वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने महंगाई के ऊपर संसद में जवाब दिया है। प्रणब ने कहा कि महंगाई से निपटने के लिए सरकार और विपक्ष एक साथ हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि महंगाई पर काबू के लिए आम सहमति ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर काबू करने के लिए सरकार ने योजना बनाई है। वित्तमंत्री का मानना है कि मांग और आपूर्ति में अंतर की वजह से महंगाई बढ़ी है। प्रणब मुखर्जी ने साफ किया कि विकास से महंगाई का कोई लेना देना नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि महंगाई सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में समस्या बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी हैं इसलिए ये सरकार की पकड़ से बाहर हैं। वित्तमंत्री ने कारों में इस्तेमाल होने वाले डीज़ल पर से सब्सिडी हटाने पर विचार किए जाने की बात भी कही।