खास बातें
- वित्तमंत्री ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति में लगातार तेजी की वजह खाद्य आपूर्ति की बाधाएं हैं और यह देखना होगा कि हम इन्हें कैसे दूर सकते हैं।
New Delhi: खाद्य मुद्रास्फीति के दहाई अंक में पहुंचने के बीच वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति में लगातार तेजी की मुख्य वजह खाद्य आपूर्ति की बाधाएं हैं और हमें देखना होगा कि हम इन्हें कैसे दूर सकते हैं। मुखर्जी ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति लगातार कई सप्ताह से दहाई अंक के आसपास चल रही है और ताजा आंकड़ों में यह दहाई अंक के पार निकल गई। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में वित्तीय समस्याओं के बावजूद हमारा बैंकिंग क्षेत्र मजबूती से खड़ा रहा।