खास बातें
- प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि उनका 2जी स्पेक्ट्रम की कीमत तय करने से कोई लेनादेना नहीं है और इस मुद्दे पर दुष्प्रचार करने वालों की उन्होंने आलोचना की।
New Delhi: वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने इन खबरों का खंडन किया है कि उनका 2जी स्पेक्ट्रम की कीमत तय करने से लेनादेना था और इस मुद्दे पर दुष्प्रचार करने वालों की उन्होंने आलोचना की। 2007 में जब मुखर्जी विदेशमंत्री थे, उन्हें 3जी स्पेक्ट्रम खाली करने पर मंत्रियों के समूह का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि 2जी और इसके मूल्य निर्धारण से उनका कोई लेनादेना नहीं था। उन्होंने कहा कि मंत्रिसमूह रक्षा और अर्धसैनिक बलों द्वारा स्पेक्ट्रम खाली कराने के लिए गठित किया गया था और कीमत निर्धारण का काम इसे नहीं सौंपा गया था। मुखर्जी ने कहा, संक्षेप में कहूं तो मेरा 2जी के साथ कोई लेनादेना नहीं था।