सितंबर 2017 तक शुरू होंगी डाक भुगतान बैंक की 650 शाखाएं : रविशंकर प्रसाद

सितंबर 2017 तक शुरू होंगी डाक भुगतान बैंक की 650 शाखाएं : रविशंकर प्रसाद

दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

सरकार सभी प्रमुख जिलों में सितंबर, 2017 तक भारतीय डाक भुगतान बैंक की 650 शाखाएं स्थापित करने की योजना बना रही है। ये शाखाएं सभी प्रमुख जिला मुख्यालयों में शुरू की जाएंगी। दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को सभी डाक कर्मियों को भेजे एक पत्र में यह जानकारी दी है।

प्रसाद ने पत्र में कहा, 'डाक भुगतान बैंकों की स्थापना 800 करोड़ रुपये के निवेश से की जाएगी। सभी प्रमुख जिला मुख्यालयों में 650 शाखाएं शुरू करने की योजना है, जिससे यह डाक विभाग की गहन पहुंच का लाभ उठा सकें।'

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2 जून को 800 करोड़ रुपये के निवेश से भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सितंबर, 2017 तक 650 शाखाओं को परिचालन में लाने की योजना है। 2018-19 तक इसके दायरे में पूरे देश को लाया जाएगा।

प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सितंबर, 2017 तक 650 शाखाएं पूरी तरह परिचालन में आ जाएं। डाक विभाग 3.5 लाख कर्मियों के साथ भुगतान बैंक शुरू करने की तैयारी कर रहा है। प्रसाद ने पत्र के माध्यम से डाक कर्मियों से इसमें सहयोग मांगा है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com