यह ख़बर 17 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

EPF पर 9.5 प्रतिशत ब्याज का प्रस्ताव मंजूर

खास बातें

  • वित्त मंत्रालय ने 2010-11 के लिए ईपीएफओ के इफीएफ खाताधारकों को 9.5 प्रतिशत ब्याज देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
New Delhi:

वित्त मंत्रालय ने 2010-11 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन :ईपीएफओ: के इफीएफ खाताधारकों को 9.5 प्रतिशत ब्याज देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 4.7 करोड़ से अधिक जमाकर्ताओं को फायदा होगा। ईपीएफओ 2005-06 से पीएफ जमाओं पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देता रहा है। पिछले साल सितंबर में इसने 2010-11 के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत करने की सिफारिश की थी। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त समिरेन्द्र चटर्जी ने बताया, वित्त मंत्रालय ने 2010-11 के लिए ईपीएफ जमाओं पर 9.5 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। हमें इस संबंध में अधिसूचना मिल गई है। चटर्जी ने कहा, ब्याज के ससपेंस एकाउंट में 1,731 करोड़ रुपये आधिक्य के संबंध में हमारी गणना वित्त मंत्रालय द्वारा सही पाई गई और इसलिए उसने अधिक दर से ब्याज देने को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्रालय ने यह मंजूरी इस शर्त के साथ दी है कि अगर 9.5 प्रतिशत की दर से रिटर्न देने में कोष में कोई कमी आती है तो इसका समायोजन 2011-12 में ब्याज दर के साथ किया जाएगा। हालांकि, चटर्जी ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में समायोजन करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि 1,731 करोड़ रुपये के आधिक्य के संबंध में ईपीएफओ की गणना सही है। वित्त मंत्रालय ने ईपीएफओ को अगले छह महीने के भीतर अपने अंशधारकों की सूची दुरुस्त करने को भी कहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com