नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत में मंगलवार को 2.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। मई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में दूसरी बार यह बढ़ोतरी की गई।
इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल अब 65.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 53.93 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।इससे पहले पिछली 17 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय पेट्रोल एवं डीजल उत्पाद के मौजूदा स्तर और रुपया-डॉलर विनिमय दर में बढ़ोतरी का असर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर हुआ है। इसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।’’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
यह भी पढ़ें
Petrol-Diesel Prices 1 June: आज से नया महीना शुरू, कच्चे तेल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, फटाफट चेक करें
1 June Rules Changes: बैंकिंग, इनकम टैक्स से लेकर कार की कीमतों तक, आज से लागू हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर असर!
महंगाई, CNG पर बात, राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल, VIDEO