Fuel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, चेक कर लें अपने शहर में तेल के दाम

Petrol-Diesel Price: पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के दामों में नरमी देखी गई है. लेकिन पिछले कई महीनों से तेल कंपनियां घरेलू बाजार में तेल के दाम स्थिर रख रही हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम अप्रैल के बाद से नहीं बदले गए हैं. हालांकि इस बीच में केंद्र और राज्यों की ओर से इनपर टैक्स में कटौती जरूर की गई है.

Fuel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, चेक कर लें अपने शहर में तेल के दाम

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी हो गए हैं. आज 22 जुलाई, 2022, शुक्रवार को भी तेल विपणन कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, कच्चे तेल के दामों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज हुई थी. पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के दामों में नरमी देखी गई है. लेकिन पिछले कई महीनों से तेल कंपनियां घरेलू बाजार में तेल के दाम स्थिर रख रही हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम अप्रैल के बाद से नहीं बदले गए हैं. हालांकि इस बीच में केंद्र और राज्यों की ओर से इनपर टैक्स में कटौती जरूर की गई है.

अगर क्रूड ऑयल की बात करें तो गुरुवार को कमजोर मांग के चलते इसमें 3 फीसदी की गिरावट आई थी. वहीं, शुक्रवार को तड़के इसमें स्थिरता दिखी. सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत में 0.2% की तेजी देखकर 104.03 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुआ. वहीं, डबल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर 96.35 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुआ.

पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3594.28
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.7989.76
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से https://iocl.com/petrol-diesel-price मिल जाएगा.