Fuel Price Today: कच्चे तेल में उछाल, पेट्रोल-डीजल पर कोई असर नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आज मंगलवार, 2022 को जारी हो गए हैं. आज के संशोधन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 96 रुपये प्रति लीटर के कुछ ऊपर चल रहा है. वहीं डीजल लगभग 90 रुपये के करीब बना हुआ है. मुंबई में इसकी कीमत क्रमश: 106 रुपये और 94 रुपये तक बनी हुई है. कोलकाता में भी पेट्रोल 106 रुपये, चेन्नई में 102 रुपये और डीजल क्रमश: लगभग 93 रुपये और 94 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बना हुआ है.
पेट्रोल-डीजल में स्थिरता के बीच मंगलवार तड़के क्रूड ऑयल ने गिरावट देखी. हालांकि सोमवार को इसमें जबरदस्त उछाल आया था. यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से बेंचमार्क रेट में आखिरकार कम रेट हाइक की अटकलों के बीच डॉलर कमजोर हुआ, जिसका असर कच्चे तेल के बाजार पर दिखा. पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड ने सीधे 5 डॉलर प्रति बैरल का उछाल देखा. 12 अप्रैल, 2022 के बाद से यह अबतक का सबसे बड़ा उछाल था.
Edible Oil Prices: आम आदमी को बड़ी राहत, कंपनियों ने घटाए खाने के तेलों के दाम, जानें- नई कीमत
मंगलवार की रात ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 69 सेंट गिरकर 105.58 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुआ.अगस्त डिलीवरी का WTI क्रूड फ्यूचर 65 सेंट गिरकर 101.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा. इसमें भी सोमवार को 5.1% फीसदी की तेजी दर्ज हुई थी. 11 मई के बाद से यह सबसे तेज उछाल है.
बता दें कि पिछले हफ्ते दोनों ही बेंचमार्क रेट में 5 फीसदी की गिरावट आई थी.
अब देख लेते हैं घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 106.35 | 94.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.
Video : श्रीलंका में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें, तेल लेने के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार