Petrol Diesel Price Today : इन राज्यों में कम हुये पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां चेक करें अपने शहर का नया रेट

आज महाराष्ट्र (Maharashtra) में पेट्रोल 0.49 रुपये गिरकर 106.36 रु/ली और डीजल (zDiesel) 0.45 रुपये गिरकर 92.88 रु/ली पर पहुंच गया है. मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल 0.27 रुपये गिरकर 109.43 रु/ली और डीजल 0.24 रुपये गिरकर 95 रु/ली पर पहुंच गया है.

Petrol Diesel Price Today : इन राज्यों में कम हुये पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां चेक करें अपने शहर का नया रेट

आज इन राज्यों में पेट्रोल- डीजल के दाम कम हुये हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को मामूली गिरावट देखने को मिली है. आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का भाव गिरकर 97.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 92.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इधर, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. अच्छी बात यह है कि देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

आज महाराष्ट्र में पेट्रोल 0.49 रुपये गिरकर 106.36 रु/ली और डीजल 0.45 रुपये गिरकर 92.88 रु/ली पर पहुंच गया है. मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल 0.27 रुपये गिरकर 109.43 रु/ली और डीजल 0.24 रुपये गिरकर 95 रु/ली पर पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां यहां आज 28 पैसे सस्ता होकर पेट्रोल 96.35  रु/ली और डीजल 89.52 रु/ली हो गया है. इसके अलावा  गुजरात, झारखंड समेत कुछ अन्य राज्यों में कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर            पेट्रोल       डीज़ल

दिल्ली          96.72       89.62
मुंबई           106.31     94.27
कोलकाता    106.03     92.76
चेन्नई           102.63     94.24

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऐसे चेक करें अपने शहर में दाम 
आप अपने घर बैठे पेट्रोल- डीजल के दाम चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.