पेट्रोल और डीजल के दामों में तेल कंपनियों न कोई बढोतरी नहीं की है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली : देश में तेल पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं. फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दामों में तेल कंपनियों न कोई बढोतरी नहीं की है. देश में चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. केंद्र सरकार की ओर से 22 मई को ईंधन पर एक्साइट ड्यूटी घटाई गई थी. इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई थी. पेट्रोल 8 रुपये और डीजल 6 रुपये सस्ता हुआ था. इसके बाद से अभी तक कीमतें उसी स्तर पर बनी हुई हैं.
दिल्ली में आज प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये बनी हुई है, वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर हैं. देश के अन्य महानगरों में से मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है. इसके साथ ही चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है तो डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक देश में रोजाना तेल के घरेलू दाम में बदलाव होता रहता है. रोजाना सुबह 6 बजे तेल की नई कीमतें लागू की जाती हैं, जिसे आप घर बैठे भी जान सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको एक आसान प्रक्रिया का पालन करना होता है. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा, जिसमें आपको 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड' लिखना होगा.