विज्ञापन

साउथ के सिंघम सूर्या का फिर दिखेगा एक्शन अवतार, तृषा कृष्णन बनीं वकील, करुप्पू का ट्रेलर देख गदगद हुए फैंस

Karuppu trailer: विजय के सीएम बनने के बाद तृषा कृष्णन ने पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सूर्या के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म करुप्पू के ट्रेलर की झलक दिखाई है.

साउथ के सिंघम सूर्या का फिर दिखेगा एक्शन अवतार, तृषा कृष्णन बनीं वकील, करुप्पू का ट्रेलर देख गदगद हुए फैंस
Karuppu trailer : साउथ के सिंघम सूर्या के साथ तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू का आया ट्रेलर
नई दिल्ली:

तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस के को स्टार रहे दोस्त विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. वहीं बीते दिन वह अपने दोस्त और सुपरस्टार विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनमें वह बेहद खुश और इमोशनल होती हुई दिख रही हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर अभी तक एक्ट्रेस ने विजय को बधाई नहीं दी है. लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट जरुर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साउथ के सिंघम सूर्या के साथ अपकमिंग फिल्म करुप्पू का ट्रेलर शेयर किया है. 

करुप्पू के ट्रेलर में सूर्या का दिखा एक्शन अवतार

Latest and Breaking News on NDTV

करुप्पू में सूर्या और तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं. वहीं ट्रेलर में सूर्या का एक्शन पैक्ड अवतार देखने को मिल रहा है. ट्रेलर की शुरूआत एक गंभीर सीन से होती है. जहां एक बूढ़े आदमी और उसकी पोती के साथ कोर्ट में गलत बर्ताव होता है. जबकि उन्हें एक पेंडिंग केस के लिए बार-बार कोर्ट में पेश होना पड़ता है. तृषा कृष्णन एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं. लेकिन उन्हें डिफेंस वकील का सामना करना पड़ता है, जिसकी भूमिका RJ बालाजी ने निभा रहे हैं और जो उन्हें नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता. इसी बीच तभी सूर्या यानी करुप्पू की एंट्री होती है, जो पक्का करता है कि उस शख्स को इंसाफ मिले. वहीं इसके लिए जो कोई भी उसके रास्ते में आता है, उसे वह बिल्कुल नहीं बख्शता.

ये भी पढे़ं- ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

करुप्पू के बारे में 

फिल्म करप्पू में सूर्या के अलावा, अभिनेत्री त्रिशा मुख्य किरदार में हैं. वहीं मलयालम एक्टर इंद्रांस, शिवदा, स्वासिका और तमिल एक्टर योगी बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन आरजे बालाजी ने किया है. जबकि एसआर प्रभु और एसआर प्रकाश बाबू ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. वहीं म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर हैं. फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन किन्हीं कारणों से अब 14 मई को फिल्म रिलीज हो रही है.  

ये भी पढे़ं- मदर्स डे पर सलमान खान ने लुटाया दोनों मांओं पर प्यार, बचपन की फोटो पर टिकेंगी नजर

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trisha Krishnan, Vijay, Suriya, Karuppu, Karuppu Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com