आज की राहत तब आई है, जब पिछले कारोबारी सत्र में अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 84.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया. हालांकि, वायदा कारोबार में इसमें गिरावट आई थी, जहां कच्चे तेल की कीमत 15 रुपये की गिरावट के साथ 6,278 रुपये प्रति बैरल रह गई.
ये भी पढ़ें : किससे ज्यादा परेशान हैं? महंगाई से या महंगाई के समर्थक से?
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹110.04 प्रति लीटर; डीजल - ₹98.24 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹115.85 प्रति लीटर; डीजल – ₹106.62 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹110.49 प्रति लीटर; डीजल – ₹101.56 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 106.66 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹102.59 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल – ₹107.20 प्रति लीटर; डीजल – ₹99.12 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹113.93 प्रति लीटर; डीजल – ₹104.50 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹118.83 प्रति लीटर; डीजल – ₹107.90 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 106.96 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 98.21 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹113.79 प्रति लीटर; डीजल – ₹105.07 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹105.94 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.16 रुपये प्रति लीटर
चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
विदेशी मुद्रा दरों और कच्चे तेल के दामों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया जाता है. लेकिन अच्छी बात है कि आप एक SMS के जरिये अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट पता कर सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपको मैसेज बॉक्स में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.
Video : रवीश कुमार का प्राइम टाइम : किससे ज्यादा परेशान हैं? महंगाई से या महंगाई के समर्थक से?