Fuel Price Today : क्रूड ऑयल ऊंचाई पर, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: Fuel Price Today: देश में शनिवार यानी 28 मई, 2022 को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कच्चा तेल जहां अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. वहीं, भारत में तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन ब्रेंट क्रूड सात सालों के अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. कल शाम ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.55 प्रतिशत उछलकर 118.05 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था.
अगर घरेलू दामों की बात करें तो पेट्रोल-डीजल एक हफ्ते से स्थिर हैं. पिछले शनिवार को ही केंद्र ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिससे देश में तेल सस्ता हुआ है. हालांकि, फिर भी देश के कई ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के भाव से ऊपर बिक रहा है.
देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ ऐसे हैं-
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 111.35 | 97.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.