Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की वायदा कीमत 92 डॉलर के पार, चेक करिए देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Today : ऐसा माना जा रहा है कि चुनावों के चलते फ्यूल के रिटेल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 91 डॉलर के पार जा चुकी हैं. वहीं, वायदा कीमतें 92 डॉलर के पार जा चुकी हैं.

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की वायदा कीमत 92 डॉलर के पार, चेक करिए देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price : क्रूड ऑयल रिकॉर्ड हाई पर, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर.

नई दिल्ली:

Fuel Price in India : देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं. पांच राज्यों में इस हफ्ते से मतदान शुरू हो रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि चुनावों के चलते फ्यूल के रिटेल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 91 डॉलर के पार जा चुकी हैं. वहीं, वायदा कीमतें 92 डॉलर के पार जा चुकी हैं. अगर पिछले कारोबारी सत्र पर नजर डालें तो शुक्रवार की शाम तक वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 91.65 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया था. ब्रेंट क्रूड वायदा 1.44 प्रतिशत बढ़कर 92.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया था.

अगर भारतीय बाजार की बात करें तो वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 164 रुपये की तेजी के साथ 6,805 रुपये प्रति बैरल हो गई थीं. 

अब आइए, एक बार देश के अलग-अलग शहरों में तेल की कीमतों पर नजर डाल लेते हैं-

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.