विज्ञापन

38 साल के प्रतीक यादव की मौत से राजपाल यादव को गहरा सदमा, बोले- बेहद पीड़ादायक, दिल व्यथित है

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के अचानक निधन ने राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में शोक की लहर पैदा कर दी है. महज 38 साल की उम्र में हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया.

38 साल के प्रतीक यादव की मौत से राजपाल यादव को गहरा सदमा, बोले- बेहद पीड़ादायक, दिल व्यथित है
Rajpal Yadav on Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन पर बोले राजपाल यादव

Rajpal Yadav on Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के अचानक निधन ने राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में शोक की लहर पैदा कर दी है. महज 38 साल की उम्र में हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. बुधवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दोस्तों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. इस दुखद खबर पर कई नेताओं और करीबी लोगों ने संवेदना व्यक्त की है. वहीं अभिनेता राजपाल यादव ने भी सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताते हुए इसे ‘दिल को तोड़ देने वाली खबर' बताया. पूरे यादव परिवार के लिए उन्होंने हिम्मत और शक्ति की प्रार्थना की है.

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नहीं हो पाया है. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी. बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और हालत तेजी से बिगड़ने लगी. उनके करीबी दोस्त तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रतीक यादव फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि वे हाल ही में मुंबई भी इलाज के सिलसिले में गए थे. उनके जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने कहा कि रात में वह एक बार अस्पताल भी गए थे, लेकिन जांच के बाद वापस घर लौट आए थे. घर पहुंचने के बाद उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और बाद में वह बेडरूम में गिर पड़े, जिससे सिर में गंभीर चोट आई.

राजपाल यादव ने जताया दुख, बोले- परिवार को मिले हिम्मत

अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रतीक यादव के निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि यह ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. राजपाल यादव ने भगवान से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में परिवार को हिम्मत मिले. राजपाल यादव खुद उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और अक्सर सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं. उनके इस भावुक संदेश के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है.

राजनीति से दूर रहकर संभाला बिजनेस, परिवार में पसरा मातम

प्रतीक यादव ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की तरह राजनीति में आने के बजाय बिजनेस की दुनिया को चुना था. वह एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर काम कर रहे थे और लो-प्रोफाइल जिंदगी पसंद करते थे. करीबी लोगों के मुताबिक, वह बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव के इंसान थे. भाई के निधन पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतीक बचपन से ही अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर सजग रहते थे. उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने प्रतीक को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी थी. फिलहाल पूरे परिवार में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 2 सुपरस्टार भाई…साथ हुए फ्लॉप, फिर हिट मशीन बनकर किया कमबैक, लेकिन 2025 ने कर दिया बड़ा खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav, Prateek Yadav Death, Rajpal Yadav, Prateek Yadav Age, Prateek Yadav Death Reason
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com