खास बातें
- यूरो क्षेत्र के गहराते ऋण संकट से निपटने के मुद्दे पर जर्मनी और फ्रांस के नेताओं की बैठक से पहले मंगलवार को एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।
सिंगापुर: यूरो क्षेत्र के गहराते ऋण संकट से निपटने के मुद्दे पर जर्मनी और फ्रांस के नेताओं की बैठक से पहले मंगलवार को एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। न्यूयार्क का मुख्य अनुबंध सितंबर डिलीवरी का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 45 सेंट की गिरावट के साथ 87.43 डॉलर प्रति बैरल रह गया। सितंबर डिलीवरी का ब्रेंट नार्थ सी क्रूड 42 सेंट की गिरावट के साथ 109.49 डालर प्रति बैरल रह गया। सिंगापुर में फिलिप फ्यूचर्स के विश्लेषक के चुंग यान्ग ने कहा, निवेशक यूरो क्षेत्र के नेताओं की बैठक तथा दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।'