यह ख़बर 18 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल में गिरावट

खास बातें

  • एशियाई कारोबार में कच्चे तेल के दाम नीचे आ गए। अमेरिका सरकार द्वारा रोजगार दावों और तथा महंगाई के आंकड़े जारी किए जाने की उम्मीद है।
सिंगापुर:

एशियाई कारोबार में आज कच्चे तेल के दाम नीचे आ गए। अमेरिका सरकार द्वारा रोजगार दावों और तथा महंगाई के आंकड़े जारी किए जाने की उम्मीद है। डॉलर की मजबूती की वजह से भी तेल कीमतांे में गिरावट आई। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध सितंबर डिलीवरी का वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट लाइट स्वीट क्रूड 33 सेंट की गिरावट के साथ 87.25 डालर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह अक्तूबर डिलीवरी का ब्रेंट नार्थ सी क्रूड के दाम 30 सेंट की गिरावट के साथ 110.30 डॉलर प्रति बैरल रह गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com