यह ख़बर 04 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'काले धन से निपटने में सहयोग दे ओईसीडी'

खास बातें

  • मुखर्जी ने कहा कि भारत और ओईसीडी को कर चोरी तथा मनीलॉन्ड्रिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए।
दिल्ली:

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारत और 34 विकसित अर्थव्यवस्थाओं के समूह ओईसीडी को कर चोरी तथा मनीलॉन्ड्रिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए। आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव एंजेल गुरिया ने वित्त मंत्री से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान मुखर्जी ने कहा कि हम सामूहिक अनुभवों से ओईसीडी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनाए जा रहे कामकाज के बेहतर तरीके के बारे में सीख सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत और ओईसीडी के बीच वैश्विक कर सुधार, कर चोरी तथा मनीलॉन्ड्रिंग के मामलों में सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। ओईसीडी के महासचिव ने कहा कि कर सुधार तथा मनीलॉन्ड्रिंग के साथ ही दोनों पक्ष शिक्षा, उर्जा, स्वास्थ्य और वित्तीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com