खास बातें
- अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोन्स भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। ये 635 तक अंक गिर गया जबकि नैस्डैक लगभग 7 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
वाशिंगटन: क्रेडिट रेटिंग को लेकर निवेशकों में फैली घबराहट का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर साफ दिख रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोन्स भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। ये 635 अंक यानी पांच दशमलव छह फीसदी तक गिर गया जबकि नैस्डैक लगभग 7 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इससे पहले निवेशकों में भरोसा बढ़ाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बयान जारी कर कहा कि बाजार चढ़े या गिरे किसी ऐजेंसी के रेटिंग घटाने से कुछ नहीं होगा। अमेरिका को अब भी टॉप रेटिंग हासिल है लेकिन उनका ये बयान बाजार को संभाल नहीं सका। एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट अक्टूबर 2008 के बाद पहली बार हुई है। शनिवार को रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने अमेरिका की रेटिंग ट्रिपल−ए से गिराकर एए−प्लस कर दी थी जिससे निवेशकों में चिंता फैल गई।