यह ख़बर 03 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ओबामा ने कर्ज सीमा बढ़ाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए

खास बातें

  • ओबामा ने मंगलवार की शाम को सरकारी कर्ज की सीमा 143 खरब डॉलर से बढ़ाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए।
वाशिंगटन:

अमेरिकी खजाने के पूरी तरह से खाली होने की समय सीमा से कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार की शाम को सरकारी कर्ज की सीमा 143 खरब डॉलर से बढ़ाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद इसने कानून की शक्ल ले ली है जिससे अमेरिका में सम्भावित नकदी संकट को टाला जा सकेगा। इससे पहले मंगलवार की दोपहर अमेरिकी सीनेट ने अगले दशक में खर्च में कटौती करने सम्बंधी योजना वाले इस विधेयक को पारित कर दिया।  यह विधेयक 26 के मुकाबले 74 मतों से पारित हुआ। विधेयक को पारित करने के लिए कम से कम 60 मतों की जरूरत थी। विधेयक को सोमवार को ही हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने 161 के मुकाबले 269 मतों से मंजूरी दे दी थी। सीनेट में विधेयक के पारित हो जाने के बाद ओबामा ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा, "एक राष्ट्र के रूप में हम अपने साधनों पर निर्भर रहते हैं इसको सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।"


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com